सारण :रविवार को तरैया में नौ से चार बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट:- विद्युत आपूर्ति क्षेत्र तरैया के सभी गांवों में रविवार को सुबह नौ बजे से दोपहर बाद चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.
जानकारी देते हुए सहायक अभियंता मढ़ौरा देवेन्द्र राम ने बताया कि रविवार को पावर सब स्टेशन तरैया में दस एमभीए का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा. इसके पूर्व पाँच एमभीए के पावर ट्रांसफार्मर से फीडर वाइज तरैया में विद्युत् आपूर्ति किया जाता था.
जिस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही थी. उन्हें कम समय बिजली मिलती थी. अब दस एमभीए का पावर ट्रांसफार्मर इंस्टॉल हो जाने से सभी उपभोक्ताओं को एक साथ बिजली मिलने लगेगा.
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे नौ बजे के पूर्व बिजली संबंधी सभी आवश्यक कार्य निपटा लें ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो.




Recent Comments