⏭सारण:तरैया में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में 36 हजार छात्रों ने भाग लिया
⏭तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट:-प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शनिवार से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा प्रारम्भ हुई.प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 18 से 25 मार्च तक होगी.
प्रखंड के 107 मध्य व प्राथमिक विद्यालयों के 35 हजार 900 सौ छात्र-छात्राएं इस वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए.उन्होंने बताया कि प्रथम पाली 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी.
वहीं द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मूल्यांकन परीक्षा ली जायेगी.बीइओ श्री कुमार ने कहा कि मूल्यांकन परीक्षा की सफल संचालन को लेकर छह संकुलों के समन्वयक व दो बीआरपी को लगाया गया है.मूल्यांकन परीक्षा का मुआयना स्वयं बीइओ अशोक कुमार कर रहे है.
वहीं समन्वयक नवल किशोर यादव, रामपुकार पंडित, बिक्रमा पंडित, मुन्ना प्रसाद,चन्द्रप्रकाश व बीआरपी बबन सहनी, म.अनीस ने सभी विद्यालयों में चल रहे मूल्यांकन परीक्षा का निरीक्षण किया.
इधर मध्य विद्यालय तरैया बालक में मूल्यांकन परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण कम्प्यूटर रूम में दरी बिछाकर परीक्षा ली गयी.




Recent Comments