सारण :बिहार दिवस को लेकर एच आर कालेज में संगोष्ठी का हुआ आयोजन 

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय एचआर काॅलेज में मंगलवार को बिहार दिवस को लेकर संगोष्ठी का आयोजन कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस के गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. बिहार का गौरव व भावी बिहार की छवी विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने अपनी – अपनी विचार प्रकट किया. उक्त मौके पर पुर्व प्राचार्य डॉ. निर्मल कुमार, देवेन्द्र सिंह. अजय प्रताप सिंह,प्रो. शंकर नाथ चतुर्वेदी, शत्रुहन तिवारी, पप्पू सिंह आदि लोगों ने उक्त विषय पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा स्वागत गान से की गई. सभा का संचालन कालेज के प्रधान सहायक बृजकिशोर सिंह ने किया. हालांकि उक्त संगोष्ठी कार्यक्रम में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेष सिंह मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले थे लेकिन कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए.