पंचायत प्रतिनिधियों का सारण निकाय चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी सुधांशू रंजन ने समारोह आयोजित कर किया सम्मानित

मढ़ौरा(सारण)। राजनीत में जब प्रतिनिधि अपनी जिम्मेवारी के निर्वहन में पीठ दिखाने लगे तो सम्बंधित मतदाता अनाथ हो जाते है। सारण के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अब यही होता है जिससे उनके हक की बात सामने नही आ सकी है । बिहार विधान परिषद के सारण निकाय चुनाव में राजद समर्थित प्रत्यासी सुधांशू रंजन रविवार को मढ़ौरा मे आयोजित नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान सामारोह में यह बात कहीं। सुधांशु रंजन ने कहा पिछले 18 वर्षों से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छलावा हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि उम्मीदों पर खरा नही उतरे । यही कारण रहा है कि सारण से कोई भी प्रत्याशी दुबारा मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त नहीं कर सके है। उन्होंने कहा कि मतदाता सब कुछ जानते और देख चूके है। इस बार मतदाता हवा हवाई नेताओं को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हे लोगों से दिल का समर्थन प्राप्त है और अब दल का समर्थन भी प्राप्त हो गया है। जिसे मतदाता मालिक से दिल का समर्थन प्राप्त होता है वही सफल होता है।

विधायक ने जनप्रतिनिधियों से मांगा समर्थन-

जनप्रतिनिधि सम्मान सनारोह में पहुंचे स्थानीय राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय ने बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों से सुधांशु रंजन के लिए समर्थन मांगा। विधायक ने कहा कि सारण जिला से मढ़ौरा के सुधांशु रंजन को पार्टी का समर्थन मिला है। ऐसे में मढ़ौरा के पंचायत प्रतिनिधि का उन्हें आपार समर्थन मिलना चाहिए। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधि से उनको जिस तरह से जिताया उसी तरह से संधांशु रंजन को जीताने की अपील की । इस दौरान विधायक ने कहा की मढ़ौरा के तेज विकास को संधांशु रंजन की जीत से गति मिलेगी और मढ़ौरा अधिक सुदृढ़ बनेगा । इस दौरान मौजूद प्रमुख प्रतिनिधि शीला प्रसाद यादव ने जनप्रतिधियों की सहमति से जीत का माला पहनाकर सुधांशु रंजन का स्वागत किया । इस दौरान सुधांशु रंजन ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र और फूल माला से स्वागत किया और उनके हक के लिए आवाज बुलंद करने का विश्वास दिलाया । मौके पर
विष्णु गुप्ता, मनोज सिंह, राजद अध्यक्ष उपेन्द्र मांझी, दिलीप ठाकुर, विनोद मांझी, संजय ठाकुर, उमेश राय, रिंकू पाण्डेय,सुदीश राय,
,अमरेंद्र सिंह1,उमेश राय,मुखिया राजेश प्रसाद, मुखिया प्रतिनिघि कमलेश प्रसाद, मों सोहराब, हरेश पासवान, बीडीसी मो जाहीर, मनोज राय, दीपक, रजनीश कुमार, मोहन साह, मोख्तार प्रसाद, मो. हसनैन, गुरुजी, रमता सिंह, भरदूल राय, प्रनिनिधि भूटेली मांझी, मदन कुशवाहा, नरसिंह साह, विश्वेश्वर मांझी, द्वारिका मांझी, हैप्पी सिंह, कार्तिक साह, लालफट्टू खान, अर्जुन राय, ई अंकित राय, मिथलेश सिंह, चुन्नू सिंह, डा. लालबाबू राय, अखिलेश राय, प्रदीप कुमार, गुड्डु कुमार,छठिलाल चौरसिया सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित थे।
-//-