संकुल संसाधन केंद्राें पर लगा पुस्तक खरीद मेला
#परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा : प्रखंड के सहुली, हसनपुरा, रजनपुरा, लहेजी, धनौती, उसरी, विश्वम्भरपुर व महुवल महाल समेत सभी संकुल संसाधन केंद्राें पर
गुरुवार को पुस्तक मेला का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे विद्यालय के लगभग दो सौ से अधिक छात्र- छात्राओं ने अपनी पसंद की पुस्तकें की खरीदारी की। मेला में विद्यालय के वर्ग 1-8 तक के सभी विषयों के पुस्तक उपलब्ध कराए गए थे। मेले में छात्रों के परिजनों ने भी भाग लिया। सरकार के निर्धारित मूल्य पर चिन्हित दुकानदार द्वारा पुस्तक उपलब्ध कराया गया था। मेला में लगभग 500 से अधिक छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। ……………………………………..




Recent Comments