आमजन से जुडे व विभिन्न विभागों के प्रकरणों का शीघ्रता से निपटारा करें – जिला कलक्टर
बैठक में दिये महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
आज़ाद नेब
भीलवाडा,  17 जून।  जिला कलक्टर श्री मुक्तानन्द अग्रवाल ने कहा कि आमजन से जुडे व विभिन्न विभागों के प्रकरणों का शीघता से निस्तारण करें जिससे आमजन को  शीघ्र राहत मिल सके।  
श्री अग्रवाल शनिवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय उपखण्ड व ब्लॉक स्तरीय राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि लम्बित कार्यो को निश्चत समयावधि में निपटाने का प्रयास करें। बैठक में जिला कलक्टर ने अवैध खनन की जानकारी ली।  बैठक में माईनिंग इंजिनियर कमलेश्वर वारेगामा ने बताया कि अवैध खनन संबंधी  62 प्रकरणों का निस्तारण कर 45 लाख रु. की रिकवरी की है एवं कुछ मामलों में बिना सूचना के रात्रि में भी कार्यवाही की है। 
 जिला कलक्टर ने उनको माईनिंग संबंधी पावर पाईन्ट बनाने व विभिन्न नियमों का प्रजेन्टेंशन तैयार करने के निर्देश दिये।  इसी प्रकार बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ला एण्ड आर्डर संबंधी मामलों को अच्छी तरह से टेकल करें।  इसके साथ ही जुलूस संबंधी मामलों में बिना पुलिस रिपोर्ट के परमिशन नहीं दें।  उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा न किया तो संबंधित अधिकारियों को 16 व 17 के नोटिस की कार्यवाही की जायेगी।   बैठक में मेडिकल संबंधी योजना पर चर्चा कर विभिन्न राज्य सरकार की योजनाओं में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.सी. जीनगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  बैठक में नगर परिषद के अधिकारी ने बताया कि नालियों की सफाई के टेण्डर की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।  बैठक में जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधित प्रकरणों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिये।
  बैठक में अतिरिक्त जिला कलकटर (प्रशासन) श्री एल.आर. गुगरवाल को श्रम विभाग के उपायुक्त अरुण प्रधान ने बताया कि श्रमिकों से जुडी बंधक श्रेणी की सतर्कता समिति का गठन सभी उपखण्ड स्तर पर कर लिया गया है व प्रत्येक दो माह में इसकी बैठक प्रस्तावित है।   उन्होंने श्रमिकों से जुडे अपराधिक प्रकरणों की सूचना भी भिजवाये जाने के लिये कहा।  
 बैठक में कलक्टर व एडीएम ने बताया कि आमजन की समस्याओं को शीघ्रता से निपटाने के लिये आगामी 15 अगस्त को मुख्यमंत्रा सी.एम. हेल्पलाईन की शुरुआत करने वाली है जिसमें आमजन से जुडी शिकायतों,समस्याओं का निवारण त्वरित रुप से किये जाने का प्रावधान होगा। आरसीएमएच में प्रकरणों को दर्ज करने,  म्यूटेशन के प्रकरणों, मानचित्रा प्रतिलिपि जारी करने,सीमाज्ञान के प्रकरणों को निपटाने, पत्थरगढी कमाण्ड, नोन कमाण्ड प्रकरणों ,  तरमीम, एल.आर. जांच प्रकरणों, 183 बी के मामलों में निर्णय करने, जमाबंदी लेखन कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व कार्यो के साथ लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, न्यायालयधीन प्रकरणों को गंभीरता से लेने, वसूली लक्ष्यों को प्राप्त करने, संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की नियमित मोनेटरिंग कर इनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये। 
बैठक में मुख्यमंत्री जलस्वावलम्बन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्विति, बीपीएल संबंधी, ई-मित्रा केन्द्रों के बाहर रेटलिस्अ, फ्लेक्स के बजाय आयल पेन्ट से लिखवाने, सिलिकोसिस से पीडितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, लोकायुक्त व मानव अधिकार आयोग व अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये।
बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, व विभिन्न विभागों के कार्मिक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।