*♨सीवान में दो शराब तस्कर गिरफ्तार*
*✍श्रीनारद संवाद के लिए अवधेश शर्मा की रिपोर्ट*
🔸सीवान: सीवान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में शनिवार को  सीवान मैरवा मुख्य मार्ग पर दिवा गश्ती के समय पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में अंग्रेजी
शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार शराब तस्कर तारकेश्वर
सोनी और कमलदेव यादव शामिल हैं जो क्रमश बबुनिया मोड और बभनौली निवासी
है.इनके पास से दवा के कार्टून में 12 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है.बतातें चले कि गश्ती में मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह और एसआई श्रीकांत तिवारी सशस्त्र बल के साथ श्यामपुर बाजार में वाहन चेकिंग
कर रहे थे इसी दौरान टेम्पो का चेकिंग किया गया जिसमें दवा के कार्टून में शराब की बोतलें पाई गईं और इस आरोप में टेम्पो चालक और उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया .साथ हीं टेम्पो और उस पर रखे
साइकल को भी बरामद कर लिया गया.