सारण :दो पक्षों में हुई मारपीट,एक महिला सहित दस घायल

दैनिक खोज खबर ब्यूरो मकेर /सारण :-मकेर थाना क्षेत्र के कस्बा मकेर पोखरा और नया टोला भाथा दोनो गांव मे होली के दिन सुबह मे जमकर मारपीट हुई। दोनो तरफ से दस लोग घायल बताये जाते है।
घायल मे एक पक्ष के नागेश्वर राय मंगल राय दिनेश राय पंकज राय कृष्णा राय तथा दुसरे पक्ष के चंपा देवी विनय कुमार संजय सिह जगदीश सिह तथा संतोष कुमार बताये जाते है। सभी का ईलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर मे हुआ। वही दोनो पक्षो के कुछ घायलों को सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया.
घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार होलिका दहन के बाद लुकारी भाजने को लेकर शनिवार को रात्रि मे दोनो गांव के कुछ युवक के साथ बकझक हुई थी। जो सुबह मे मारपीट मे बदल गई। पुलिस सभी घायल का ईलाज कराई। समाचार संप्रेषण तक दोनो गांव मे तनाव व्याप्त है।




Recent Comments