सारण :तरैया में विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

⏩ ग्रामीणों की सक्रियता से अवैध धंधेबाज गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
तरैया के नये थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने योगदान के छह घन्टे बाद शुरू किया छापेमारी 10 बोतल बिदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा.थाना क्षेत्र के खरांटी गांव में शुक्रवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर तरैया थानाध्यक्ष ने दस बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाज को शनिवार को छपरा जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार कुछ युवकों ने पुलिस को गुप्त सूचना दिया कि खरांटी गाँव में किराना दुकान की गुमटी में एक व्यक्ति के द्वारा बिक्री के लिए विदेशी शराब रखा गया है.शराब रखने व बेचने से यहाँ का माहौल धीरे-धीरे ख़राब होने लगा है. फोन से ऑर्डर पर शराब का होम डिलीवरी किया जा रहा है.सूचना पाकर नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह सअनि रमेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी किया गया. छापेमारी में उक्त दुकान में रखे काले रंग के एक बैग में रॉयल स्टैग कंपनी के 180 मिली. के छह व 750 मिली. के चार बोतल बरामद हुआ. मौके से धंधेबाज सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार भी कर लिया गया. गिरफ्तार युवक को पुलिस शनिवार को छपरा जेल भेज दी. छापेमारी में बरामद शराब व ऑर्डर पर होम डिलीवर देने वाला गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेजने की खबर से अन्य धंधेबाजों में हड़कंप मचा है.




Recent Comments