शराबबंदी की मांग की लेकर राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा ने जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
मुक्कदर अली
पाली 1 अप्रैल – संपूर्ण राजस्थान में शराबबंदी की मांग को लेकर राष्ट्रीय मुस्लिम महासभा द्वारा शनिवार को पुरे राजस्थान में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
पाली में महासभा के सभी पदाधिकारी सुबह 11 बजे नवलखा रोड पर एकत्रित हुवे, वहा से सभी शराबबंदी की मांग के नारे लगाते हुवे जिला कलेक्ट्री पहुंचे, जहा जिला कलेक्टर के मौजूद न होने पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया।
इस मोके पर महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री मुकद्दर अली, प्रदेश महासचिव ज़ाहिद गौरी, प्रदेश सचिव यूसुफ सहारा, लियाकत गौरी, जिला संरक्षक मोहम्मद खालिद क़ादरी,जिला अध्यक्ष फ़य्याज़ बुखारी, जिला उपाध्यक्ष इस्माइल गौरी,शहर अध्यक्ष मेहराज अली,कोषाध्यक्ष यूसुफ तिलजीवाला,जिला युवा सचिव परवेज अंसारी, शहर सचिव अब्दुल क़ादिर, मीडिया प्रभारी अल्ताफ हुसैन, नईम अली, साजिद खान आदि उपस्थित रहे।




Recent Comments