सारण :चैती छठ को अखंड अष्टयाम हेतु निकली गयी कलश यात्रा

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड के मुरलीपुर-शाहनेवाजपुर छठघाट पर चैती छठ के मौके पर 24 घण्टे का अखंड अष्टयाम कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ.बतातें चले कि वर्षो से उक्त छठघाट पर चैती छठ के खरना के दिन से अखंड अष्टयाम ग्रामीणों के सहयोग से होते आ रहा है.शनिवार को अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकली गयी.कलश यात्रा में एक हजार एक सौ महिलाए व युवतियां पिलावस्त्र घारण कर शामिल हुई. कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ यज्ञस्थल से निकली जो तरैया बाजार स्थित विशाल शिवमंदिर होते हुए शाहनेवाजपुर टँगरिया बाबा के बगीचे में स्थित कुएं से जल भरी की गयी.कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण शामिल थे.




Recent Comments