सारण :मढ़ौरा अनुमंडल की छात्राओ का परीक्षा केंद्र बना छपरा,अभिभावक परेशान
#एचएम ने डीईओ से किया केंद्र बदलने की माँग

तरैया
पानापुर के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंध भगवानपुर के इंटर के छात्राओं का परीक्षा केंद्र मढ़ौरा के बदले राजेन्द्र कॉलेज छपरा हो गया है।जिससे छात्राओ के अभिभावक और छात्रा दोनों परेशान है।विद्यालय के प्राचार्य रमाशंकर प्रसाद ने बताया कि विद्यालय मढ़ौरा अनुमंडल में है।छात्राओ के परीक्षा केंद्र मढ़ौरा में ही होना चाहिए लेकिन बोर्ड की गड़बड़ी के कारण छात्राओ का परीक्षा केंद्र एडमिट कार्ड पर छपरा राजेन्द्र कॉलेज हो गया है।जिससे छात्रा एवम छात्राओ के परिजन काफी परेशान है।प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एक शिकायत प्रतिवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी छपरा को दिया गया है।जिसमे बताया गया है कि विद्यालय के 150 छात्राओ का परीक्षा केंद्र छपरा से बदलकर मढ़ौरा किया जाय।ईधर बीडीसी साबिर हुसैन,राजद नेता बिहारी राय, मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कु ने छात्राओ का परीक्षा केंद्र मढ़ौरा करने की मांग की है।




Recent Comments