सारण:-जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में सात निश्चिय कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने का लिया गया निर्णय

दैनिक खोज खबर ब्यूरो अमनौर /सारण:-अमनौर जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रख॔ड अध्यक्ष राजीव कुशवाहा उर्फ राज कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ.
बैठक में मुख्य रूप बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे 7 निश्चय कार्यक्रम को आम जनता के बीच पहुचाने पर बल दिया गया. वहीं पंचायत स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रूप से जिला जदयू महासचिव अजय कुमार राय, विधान सभा प्रभारी सुनील सिंह, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ लालमुनी देवी, प्रभुनाथ चौहान, विजय सिंह, केदार महतो, कामेश्वर सिंह, अर्जुन कुमार, भानुप्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Recent Comments