सारण : 13 माह से वेतन नहीं मिलने को लेकर अनुबंध पर कार्य कर रहे चिकित्सकों ने विरोध में काला विल्ला लगाकर कार्य किया

दैनिक खोज खबर ब्यूरो अमनौर /सारण:-स्थानीय पीएचसी में अनुबंध पर कार्य कर रहे चिकित्सकों को 13 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण विरोध जताया।
शनिवार को चिकित्सकों ने विरोध जताते हुए काला विल्ला लगा अस्पताल में कार्य किया। उन सब का कहना था कि वेतन नहीं मिलने से हम सब आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।दिन प्रतिदिन परेशानियां बढ रही है।
बावजूद इसके विभाग व विभागीय अधिकारी मौन हैं और इस बिंदु पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।विरोध जताने वालो में डा0 तारकेश्वर सिंह , डा0 रबिन्द्र प्रसाद , डा0 कौशलेन्द्र सिंह व डा0 आर के राय आदि शामिल है।




Recent Comments