परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा. एमएच नगर थाना के हसनपुरा नोनियाडीह में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मवेशी को ले विवाद हो गया. जिसमें एक पक्ष से रंगलाल महतों के पुत्र घायल हो गया. वहीं इस मामले में समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
—————




Recent Comments