बंद पड़ा एटीएम

पतरघट (सहरसा) से ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-पतरघट स्थित एसबीआई का एटीएम मशीन इन दिनों बंद रह रहा है। जिससे लोगों को भारी मुश्किलें हो रही हैं।

पतरघट समेत दुर दराज से आने वाले लोग बिना रूपैये निकाले ही वापस लौट जाते हैं यहाँ एसबीआई के अलावे टाटा इंडिकाम का भी एटीएम है इंडिकाम का एटीएम जब से लगा है कैश बिना बन्द ही पड़ा रहता है। सखौड़ी से राजेन्द्र पौद्दार व मरनमा से बबलू कुमार रूपैया निकासी नहीं कर पाया।

राजेन्द्र पौद्दार ने नराजगी वयक्त करते हुए कहा पतरघट बाजार होने के बावजूद भी सुविधाएँ नदारद है ।वही स्थानिय लोगों से पुछने पर बताया कि एटीएम में कैश नहीं होने के कारण बन्द है।