सारण :चौदहवी वित्त आयोग की 80% राशि मुख्यमंत्री निष्चय योजना पर होगी खर्च
#पंचायत सचिवों के बैठक में बीडीओ ने दी जानकारी
तरैया (सारण)
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में बीडीओ राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक हुई।जिसमें मिशन अंत्योदय ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कार्यो की समीक्षा की गई।चयनित वार्ड में सात निष्चय योजना में तेजी लाने का निर्देश बीडीओ ने सचिवों को दिया।बीडीओ ने बताया कि 14वी वित्त आयोग की 80% प्रतिशत राशि मुख्यमंत्री निष्चय योजना पर खर्च की जाएगी।तथा पंचम वित्त आयोग की 90% राशि मुख्यमंत्री पेय जल योजना एवम गली-नली पक्कीकरण योजना पर खर्च की जाएगी।बैठक में पंचायत सचिव हरेन्द्र सिंह,ललन कुमार सिंह,मो.सरफुदिन,उमाशंकर गिरी,रामस्वरूप सिंह आदि थे।




Recent Comments