
सारण :गड़खा मे गोली मारकर तीन की हत्या
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
——-
गड़खा (सारण )
थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी । बताया जाता है मंगलवार की रात की घटना में तीन की गोली लगने से मौत तो तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है । इस घटना के बाद लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है । घटना स्थल गड़खा थाना के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । मृतकों में पारस राय व उनकी पत्नी बसमतिया देवी तथा पोता बिजेंद्र राय का नाम बताया जाता है। घटना के कारणों का पुलिस जांच कर रही है।




Recent Comments