सारण :आरटीपीएस काउंटर पर अब नहीं होंगे भीड़ ,सोमवार से रोस्टर के मुताबिक जमा होंगे राशन कार्ड के आवेदन -एसडीओ
मढौरा (सारण)
मढौरा आरटीपीएस काउंटर पर धांधली से नराज आवेदकों ने अनुमंडल कार्यालय के सामने जाम कर विरोद्ध प्रदर्शित करने लगे । उनका कहना था की सुबह 3-4 बजे से ही पहुंची है ।मुख्य गेट के बाहर गेट खुलने का इंतजार कर रही है जबकि मुख्य गेट बंद ही है इसके बाद भी कई आवेदक पिछली रास्ते से अंदर पहुंच गए हैं । उनलोगों मे मिलीभगत कर काउंटर खुलने के पहले से ही आरटीपीएस काउंटर पर कब्जा जमा लिए है । हंगामा की सूचना पर पहुंची मढौरा थाना की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर व्यवस्थित किया । इधर जानकारी के बाद पहुंचे एसडीओ ने भीड़ को व्यवस्थित करने की कोशिश कर स्थिति को ठीक ठाक किया । बाद में एसडीओ संजय कुमार राय ने आवेदन लेने की प्रक्रिया को सुधार किया जायेगा । एसडीओ बताया कि लोगों की भीड़ अधिक जमा होने के कारण गर्मी मे लोगो को परेशानी बढ़ जा रही है । ऐसे मे आवेदन जमा करने के लिए अब अलग तरह से रोस्टर बनाकर आवेदन जमा लेने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी ।एसडीओ ने बताया की सोमवार से रोसटर के मुताबिक आवेदन जामा होना शुरू हो जायेगा ।रोस्टर सिस्टम मे प्रखंड का एक ही पंचायत का आवेदन जामा होगी ।इससे लोगो को भीड़ भाड़ की शिकायत भी नहीं रहनी चाहिये ।फिलहाल अनुमंडल आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जामा रोक दी गई है ।रोस्टर शीघ्र जारी की जायेगी और सोमवार से फ़िर आवेदन जामा होना शुरू किया जायेगा ।




Recent Comments