सारण :अपराध की योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में कारतूस व दो पिस्तौल सहित दर्जन भर मोबाइल फोन बरामद किया

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण :गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से दो पिस्तौल दो दर्जन कारतूस व एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमनौर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में रामप्रवेश राय के मकान में अपराधी किस्म के संदिग्ध लोगों को देखा गया है. जिसके बाद एएसपी मढौरा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मढौरा इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, अमनौर थानाध्यक्ष उदय कुमार व भेल्दी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच उक्त मकान में छापेमारी किया.
जहाँ से गरखा थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी धर्मेन्द्र राय तथा भेल्दी थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी रामबाबू सिंह सहित मकान मालिक के पुत्र मनोज कुमार राय को पुलिस अमनौर थाने लायी. वहीं इसकी सूचना मिलते ही सदर एएसपी मनीष शर्मा, सारण एसपी अंसुइयां रण साहु अमनौर थाने पहुंच अपराधियों से पूछताछ कर हालांकि पूछताछ के बाद मनोज कुमार राय को छोड़ दिया गया है. सारण एसपी अनसुइया रणसिंह साहु ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार किया है. उन्होंने बताया कि इस मामले शुक्रवार को खुलासा किया जाएगा.




Recent Comments