योगापट्टी:- बिहार के राजनेताओ का पुतला दहन

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी  –  में केन्द्र और राज्य सरकार महिला कल्याण की बात करती है लेकिन धरातल पर दोनो की निति नारी विरोधी दिख रही है तभी तो महिलाओ के लागातार किये जा रहे मांग को नजरअंदाज कर अपनी तनाशाही रवैऐ पर अडी है । उक्त बाते बिहार राज्य युनियन आँगन बाडी कर्मचारी संघ की प्रखंड अध्यक्ष रम्भा देवी ने कही । वे गुरूवार को संघ के अह्वाहन पर चल रहे राज्य व्यापी धारणा प्रदर्शन के सातवे दिन धारणा को संबोधित करते हुए कही। उसने कहा कि दोनो सरकारे केवल नारी सशक्तिकरण की लम्बी लम्बी बाते करती है नारी कल्याणकारी योजनाओ को क्रियान्वयन के लिए जनकल्याणकारी कार्य को प्रश्रय देने की बात कर घडीयाली आंसू बहा बहा कर केवल ठगने का काम कर रही है। उन्होने दोनो सरकारो के खिलाफ नारी एकजुटता बनाकर अपनी लडाई को लक्ष्य तक पहुचाने का अह्वाहन की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्वेता श्रीवास्तव ने कही कि दोनो सरकार हमारी मांगो को नही मानती है तो केंद्र सरकार द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रम पोलियो और इन्द्रधनुष मे सेविका सहायिकाओ अपने को अलग रखते हुए विरोध प्रदर्शन पर डटी रहेगी । श्रीवास्तव ने कही कि सौतेलापन व्यवहार कर हम लोगो का हक मारी कर रही है । और बिहार के बडे बडे राज नेता केवल वोट लेने के समय मे नारी सशक्तिकरण महिला कल्याण की बात कर गुमराह करते रहे है। ऐसे राज नेताओ का पुतला दहन कर आने वाले समय मे उसे यादगार बनायेगे।

उन्होंने कहा की हर बार बिहार सरकार वादा कर वादाखिलाफी कर हम लोगो को धारना प्रदर्शन के लिए मजबूर कर रही है । उन्होने कहा कि सरकार हमारी संघ द्वारा मांगे गए 16 सूत्री मांग को नही मानती तब तक हम लोगो का धारना प्रदर्शन तथा बाद मे आमरण अनशन जारी रहेगा।

धारना को संबोधित करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा नही होने पर हम लोग संघ के अह्वाहन पर चरणबद्ध पहले प्रखंड जिला राज्य और केंद्र सरकार को कठघरे मे खड़ा करेंगे। उन्होंने ने कहा कि हमारी मांग नही मानी जाती तो हमलोगो अंत मे सड़क पर उतरकर सड़क जाम कर अपनी गिरफ्तारी देगे।

कार्यक्रम के अंत मे बिहार के चार पार्टी के मुख्य राज नेताओ राजद के लालू यादव कांग्रेस के अशोक चौधरी जदयु के शरद यादव और भाजपा के शुशिल कुमार मोदी का पुतला दहन कर दर्जनो विरोधी नारे लगाए।

कार्यक्रम मे सिंधु देवी नुसरत जहा सरीता देवी अमिता देवी मधुरानी कुमारी सुनीता देवी सुनीता देवी विणा देवी मिरा देवी वविता देवी रीता देवी नेहा देवी मंजू देवी आदि सेविका सहायिकाओ ने संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की घोर निंदा करते हुए राज्यव्यापी हडताल को सफल होने की वकालत की।