Θ बेतिया – मासूम लडकियो के साथ हुवी ज्यादती के खिलाफ ‘कैंडल मार्च सह आक्रोश जुलूस’ निकाला गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 07-08-2018 को “सामाजिक विकास संगठन” के तत्वावधान मे मुजफ्फरपुर के ‘सेवा संकल्प बालिका गृह’ मे मासूम लडकियो के साथ हुवी ज्यादती के खिलाफ ‘कैंडल मार्च सह आक्रोश जुलूस’ निकाला गया .

यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुई शहीद स्मारक पर समाप्त हुई. सभी सदस्यो ने मोमबती जला कर इस घटना कि निंदा कि और प्रशासन तथा कोर्ट से दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी कि सजा देने कि मांग की।
यह घटना सभ्य समाज के चेहरे पर एक करारा तमाचा है।

कोर्ट को एक ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि आगे से कभी ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना कि पूर्णविति ना हो !
ऐसे घिनौने अपराध के लिऐ कोर्ट को ऐसी सजा का प्रावधान करना चाहिए कि आगे से कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने कि सोचे तो उसकी रूह कांप जाए।
संगठन सभी लड़कियो के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है और न्यायपालिका से ऐसी आशा रखता है कि दोषियों को सिर्फ और सिर्फ फाँसी कि ही सजा हो॥




Recent Comments