सहरसा:देसी पिस्तौल के साथ धराया एक युवक
👈दैनिक खोज खबर के लिए ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट 👈
👉युवक ने कहा अपहरणकर्ता ने खोसी मेरे कमर में पिस्तौल*
सहरसा जिले के पतरघट ओपी पुलिस ने संदेह के आधार पर ओपी से कुछ ही दुरी पर एक युवक को तलाशी ली तो उसके पास से लोडेड एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पुछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पवन ठाकुर पिता सुधाकर ठाकुर घर सिमरहा वार्ड संख्या 35 थाना सहरसा बताया है ।सअनि हरिशंकर चोधरी ने बताया कि वो ओपी के बगल कुछ काम से निकले थे ।तो एक पान के दुकान के बगल में खड़े इस युवक पर शक हुआ तो तलाशी लेने लगे तो उसके कमर से लोडेड पिस्तौल मिला पकड़ा गया ।

पकड़े गये युवक पवन ठाकुर ने ओपी प्रभारी कमलेश कुमार के पुछताछ के क्रम में बताया की इसी वर्ष जेल कोलनी विद्यालय से मैट्रिक का परीक्षा दिया ।बुधवार को सवेरे अपने घर से दोस्त बलराम कुमार के शिवपुरी ढाला के रूम पर जा रहा था कि एक नये पल्लसर बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति ने उसे पकड़ कर पिस्तौल का भय दिखा कर बीच में बैढाकर सौरबजार सोनवर्षा होते पतरघट थाना की कुछ दुरी पर रोककर एक व्यक्ति मेरे कमर में थ्रीनट खोसकर पान खाने दुकान पर गया तथा दुसरा व्यक्ति बाइक के साथ हमारे साथ था ।जब पुलिस तलाशी लेने लगी तो वह बाइक से भाग गया । ओपी प्रभारी कमलेश कुमार ने कहा की मामला संदेहास्पद है ।




Recent Comments