*मंत्रोच्चार  के साथ  शुभारम्भ हुआ,  सीवान नगर  के उप सभापति के कार्यालय*


*✍श्रीनारद संवाद सेवा* 
⭕सीवान नगर परिषद का कार्यालय गुरूवार को वैदिक मंत्रो के उच्चारण से गूंज ऊठा. अवसर था नगर के उप सभापति बबूल प्रसाद के कार्यालय कक्ष के उद्घाटन का. गौरतलब हो कि पिछले 09 जून को नगर परिषद के उप सभापति निर्वाचित होने के गुरूवार को पहली बार श्री प्रसाद अपने कार्यालय कक्ष में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रवेश किया. इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए सीवान सांसद ओमप्रकाश यादव, नगर सभापति के प्रतिनिधि व युवा भाजपा नेता धंनजय सिंह, संजय पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, नगर पार्षद जेपी गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में नगर पार्षद व भाजपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थें.