सारण :नौतन पंचायत के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत नहीं मिलने को लेकर किया प्रदर्शन
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट

मढ़ौरा (सारण)
नौतन पंचायत के धर्मपुर ठेकही ने बाढ़ राहत की सरकारी राशि नहीं मिलने को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया I ग्रामीणों में शामिल ब्रजेश सिंह उर्फ गुटुक सिंह , सुधीर सिंह, चंदेश्वर सिंह,किशोर कुमार सिंह,राजीव सिंह, शशिभूषण सिंह,रोहित सिंह,नीरज कुमार आदि का कहना था कि वे सभी बाढ़ में बुरी तरह से प्रभावित थे I बाढ़ के दौरान सरकार ने मुवाबजा देने की घोषणा की थी लेकिन वे लोग अभी तक इससे वंचित है I ग्रामीणों का कहना था कि सभी लोगों का आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या वार्ड सदस्य चन्द्रमा सिंह को जमा कराया गया था I लेकिन राजनीतिक कारणों से नाम को हटा दिया गया और सरकारी राशि से वंचित कर दिया गया है I ग्रामीणों ने अंचल पदाधिकारी को दिए अपने आवेदन में पुरे मामले की जांच करवाने और मुवाबजा राशी से वंचित लोगों को राशि उपलब्ध कराने की मांग की है I