वाल्मीकि समाज ने पार्षद हुसैन का किया सम्मान
नगर निगम में चार साल बाद नए टेंडर होने से सफाईकर्मियों में ख़ुशी की लहर
फ़िरोज़ खान ( Edited by आज़ाद नेब )
कोटा 17 मई नगर निगम में चार साल बाद सफाई के नए टेंडर जारी होने से अस्थाई सफाई कर्मचारियों में खुशी की लहर है बुधवार को अस्थाई सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के न्रेतत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने पार्षद मोहम्मद हुसैन का सम्मान किया हुसैन ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की नगर निगम ने देर से ही सही शहर की सफाई का नया टेंडर जारी कर दिया नए टेंडर होने से कोटा नगर निगम में कार्यरत लगभग 2000 अस्थाई कर्मचारियों को अब 166 रूपये से बढाकर 201 रूपये नियुनतम मजदूरी सीधे उनके बैंक खतों में भुगतान किया जायेगा तथा ईएस आई व पीएफ का लाभ भी हर कर्मचारी को मिलेगा हर वार्ड में पुरे कर्मचारी कार्य करेंगे जिससे वाल्मीकि समाज में ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा और समाज की आर्थिक स्तिथि भी सुधरेगी हुसैन ने कहा की नई व्यवस्था लागू होने से अब ठेकेदारों और इसमें लिप्त पार्षदों अधिकारीयों की मनमानी, व घोटालों पर भी लगाम लगेगी इस मौके पर हुसैन का स्वागत करने वालों में अध्यक्ष लखन खाजोतिया, दीपक सांगत, सूरज वर्मा, मुकेश, रेखा डंगोरिया, माया, गिरिराज बाई, सहित वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग मोजूद रहे
गौरतलब है की वाल्मीकि समाज का शोषण बंद करने नए सफाई टेंडर जारी करने, न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में देने की मांग को लेकर पार्षद मोहम्मद हुसैन ने 9 जनवरी से 18 जनवरी तक नगर निगम के सामने भूख हड़ताल भी की थी ।




Recent Comments