वर्ष 2017 : एकमा को मिली सिनेप्लेक्स की सौगात
विनीत कुमार, एकमा
    बीता वर्ष 2017 खट्टी मिट्ठी यादें छोड़ गया। वर्ष 2017 में एकमावासियों को सिनेप्लेक्स की सौगात मिली। वर्षों से बंद जय शंकर सिनेमा हॉल का पुनर्निर्माण कर इसे मल्टीप्लेक्स बनाया गया और इसे नया नाम जयशंकर सिनेप्लेक्स दिया गया। एकमा में एक ऐसा सिनेप्लेक्स बना जो सारण प्रमण्डल में अब तक नही था।

        जय शंकर सिनेप्लेक्स शुरू किए जाने के बाद इसमें पहली फ़िल्म “गुंडे” लगी। एकमा के लोगों ने सिनेप्लेक्स का भरपूर लुत्फ उठाया।
   एकमा के लोग बताते हैं इस टक्कर का सिनेप्लेक्स तो फिलहाल बस पटना में ही संभव है।

टाइगर ज़िंदा है का भी लोगों ने जयशंकर सिनेप्लेक्स में भरपूर आनंद उठाया
—–
बीते 22 दिसम्बर को रिलीज हुई सलमान खान व कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर ज़िंदा है एकमावासियों के लिए जय शंकर सिनेप्लेक्स ले कर आया। एकमावासियों ने इस फ़िल्म का भरपूर आनंद उठाया।
एकमा के लोगों ने सपरिवारी इस फ़िल्म का आनंद उठाया।

जय शंकर सिनेप्लेक्स में ये सुविधायें हैं खास
—–
जय शंकर सिनेप्लेक्स में दिए जा रहे सुविधाओ के बारे में विक्की तिवारी ने बताया कि दर्शकों के लिए पुश बैक चेयर है। इसके साथ ही पूरा सिनेप्लेक्स डॉल्बी डिजिटल सराउंड में है वो भी 7.1 सराउंड।
सिनेप्लेक्स एयर कंडीशन तो है ही इसके साथ साथ सिनेप्लेक्स में आने वाला हर शख्स सीसीटीवी के निगरानी में है।

सबसे मजेदार बात ये कि आप जय शंकर सिनेप्लेक्स के टिकट बुक माई शो पर ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं।
     जय शंकर सिनेप्लेक्स के निदेशक ललित तिवारी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि हम एकमा के दर्शकों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएं बस एकमावासी हमारा सहयोग करें और हमारा हौसला बढ़ाते रहें।