लाल बालू लदी 5 ट्रक को सीओ ने कराया जप्त
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के दिघवारा-भेल्दी मुख्य पथ पर मटिहान से अंचलाधिकारी ने लाल बालू लदी 5 ट्रक को जप्त कर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती संध्या में दिघवारा-भेल्दी मुख्य पथ पर मटिहान में अंचलाधिकारी अनिल कुमार चौबे ने लाल बालू का जांच पड़ताल किये जिसमे लाल बालू लदी 5 ट्रक को जप्त किया।उक्त संबंध में अंचलाधिकारी अनिल कुमार चौबे ने बताया कि रात्रि में मटिहान में सड़क किनारे खड़े लाल बालू लदा ट्रक का जांच पड़ताल किया गया जिसमें सभी गाड़ी पर लदा बालू अवैध पाया गया। जिसमें एक चालक मिला बाद बाकी अंधेरे में छिप गया।उक्त चालक मुज्जफफरपुर जिले के कर्जा थाना क्षेत्र का रहने वाला है मनोज साह जिसने पूछताछ में बताया कि सभी गाड़ी मुज्जफफरपुर की है सभी गाड़ी पर झौआ घाट से बिना चलान का बालू लदा गया था। जिसके बाद उक्त चालक को दरियापुर पुलिस के हवाले करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।




Recent Comments