परवेज अख्तर/सिवान;

दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव निवासी सभापति प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार के तीन खातों से साइबर अपराधियों ने 1 लाख 55 हजार रुपये यूपीआइ के माध्यम से निकासी कर लिए। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि 16 जनवरी को क्रेज डिमांड ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से एक सूट खरीदी था, लेकिन समय से डिलीवरी की प्राप्ति नहीं हुई तो क्रेज़ डिमांड कस्टमर केयर नंबर 9330186951 तथा 9199185339 पर कॉल किया, उधर से कस्टमर द्वारा एक नंबर 09634224747 प्राप्त हुआ
जिसमें बोला गया कि आपके रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मैसेज आएगा उस मैसेज को उसके बताए हुए नंबर पर फॉरवर्ड करना है इसके बाद आपकी ऑनलाइन शॉपिंग संबंधित जानकारी दी जाएगी। आवेदक ने बताया कि मैसेज फॉरवर्ड करते ही उनके एसबीआइ अकाउंट से पांच हजार करके 11 बार तथा आइसीआइसीआइ बैंक से पांच हजार की निकासी10 बार, इसके बाद आइडीबीआइ बैंक से पांच हजार रुपये की निकासी 10 बार साइबर अपराधियों ने तीनों अकाउंट से कुल एक लाख 55 हजार रुपये यूपीआइ के माध्यम से उड़ा लिए।