👉जारूकता दौड़ में सहयोग करने वाले “सीवान ब्लड डोनर क्लब” व “जन समृद्धि” के कार्यकर्ताओ को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब के जिलापाल डाक्टर एस के पांडेय, सीवान इकाई के अध्यक्ष अब्दुल हामिद, सचिव अरविन्द पाठक, ट्रेजरर विकास सोमानी, पूर्व सचिव निशांत सागर, पूर्व अध्यक्ष डाक्टर एम डी शादाब, पूर्व सचिव डाक्टर रामेश्वर सिंह व छपरा से आए जोनल चेयरपरसन डाक्टर जेड ए रिवजी विशेष रूप से उपस्थित थें।👈

👉लायंस क्लब के इस जागरूकता दौड़ में सीवान जिले के अलग अलग क्षेत्रो के करीब 100 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।👈

♨सीवान [21 नवंबर ] विश्व मधुमेह दिवस के सीवान लायंस क्लब द्वारा आयोजित मधुमेह जागरूकता सप्ताह के समापन के अवसर सीवान नगर में मधुमेह जागरूकता दौड़ आयोजित किया गया । इस दौड़ में जिले के अलग अलग क्षेत्रो के करीब 100 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। गांधी मैदान से शुरू हुए इस दौड़ को लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिलापाल लायन डाक्टर एस के पांडेय ने व्हिसल बजाकर शुभारंभ किया। यह दौर गांधी मैदान से जे पी चौक बबुनिया मोड होकर वापस गांधी मैदान पहुंचे। दौड़ में चयनित एक से दस तक के दौड़ विजेताओ को प्रमाणपत्र एवं मैडल देकर लायन एस के पांडेय ने सम्मानित किया।

{सीवान ब्लड डोनर क्लब के कार्यकर्ताओ को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। }
इस आयोजन में अहम सहयोग करने वाले सीवान ब्लड डोनर क्लब व जन समृद्धि के कार्यकर्ताओ को भी मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं कुछ बुजूर्गो के इस समाजिक आयोजन में सहयोग के लिए प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।





दौड़ के पूर्व लायनडाक्टर रामेश्वर सिंह ने दौड में भा लेने वाले सभी लोगो को मधुमेह के बारे मे जानकारी दी तथा मधुमेह से बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर दौड के कन्वेनर लायन डाक्टर एहतेशाम अहमद ने बताया कि पूरे एक सप्ताह के दौरान 1000 से ज्यादा लोगो की मुफत मधुमेह जांच कर उन्हें उचित सलाह दिया गया है।

इस मौके पर लायंस क्लब सीवान के अध्यक्ष अब्दुल हामिद, सचिव अरविन्द पाठक, ट्रेजरर विकास सोमानी, पूर्व सचिव निशांत सागर, पूर्व अध्यक्ष डाक्टर एम डी शादाब, पूर्व सचिव डाक्टर रामेश्वर सिंह, अनुग्रह भारद्वाज, डाक्टर एहतेशाम, रूपेश कुमार, ई सगीर आलम, डाक्टर ब्रजेश सिंह, डाक्टर मशरूर, डाक्टर अब्दुल वाहिद, राजेश कुमार, जमशेद अहमद, प्रशांतनाथ, प्रिंस, अधिवक्ता कबीर अहमद, कुमार गौरव बंटी,डाक्टर आसिफ हुसैन, धरम कुमार,, डाक्टर आजाद आलम, डाक्टर अमजद,डाक्टर शहबाजुल हक, डाक्टर शबीना जावेद, सहित लायंस क्लब के सभी सदस्यो की अहम भुमिका रही। वहीं छपरा से आए जोनल चेयरपरसन डाक्टर जेड ए रिवजी ने इस प्रयास को समाज के लिए बेहतरीन प्रयास बताया।
लायंस क्लब के नेतृत्व में मधुमेह के प्रति जारूकता को लेकर सड़क पर दौड़ा सीवान




Recent Comments