मिर्जापुर में बंद घर से दिनदहाड़े ताला तोड़कर की चोरी

मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी कर लेने का मामला सामने आया है । धटना को लेकर पीड़िता भरत महतों की पत्नी सावित्री देवी ने एक प्रथमिकी दर्ज कराया है जिसमें अपने गांव के आनंद महतों, गुलाबचंद महतों, अरूण महतों, विकास महतों को आरोपित किया । प्राथमिकी में बताया है कि मंगलवार की सुबह अश्रवह अपने घर में ताला बंद करके रेल कारखाना में काम करने गयी थी । तभी ग्रामीणों से उसे घर में चोरी की सुचना मिली । सभी आरोपितों पर घर का जबरन ताला तोड़कर घर से किमती समान निकाल कर ले जाने का आरोप लगाया गया है ।




Recent Comments