छपरा-आरा पुल का नामकरण भिखारी ठाकुर के नाम पर नही होने से परिजनों एवं ग्रामीणो ने जतायी नाराजगी
#**********************************#
डोरीगंज (सारण)
छपरा आरा पुल का नामकरण लोक कवि स्व भिखारी ठाकुर के नाम पर नही होने से उनके परिजनों एवं कुतुबपुर के ग्रामीणों
ने नाराजगी जाहिर की है ।
स्व भिखारी ठाकुर के प्रपौत्र राकेश ठाकुर एवं सुशील ठाकुर ने पुल का नामकरण स्व ठाकुर के नाम पर नही होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहाँ की जिस भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी भाषा को पुरे विश्व मे एक पहचान दिलाकर बिहार का नाम ऊँचा किया आज उन्ही के गाँव से गुजरने वाले पुल का नामकरण उनके नाम पर नही किया गया । सभी महापुरुषों को समान रुप से सम्मान मिलना चाहिए ।उन्होंने कहा की कुँवर सिंह के नाम पर तो पहले से ही एक पुल साहाबाद इलाके मे है और आरा मे युनिवर्सीटी है ।इसलिए इस पुल का नाम स्व भिखारी ठाकुर के नाम पर होना चाहिए था ।साथ ही उन्होंने छपरा मे बनने वाले डबल डेकर फ्लाई ओवर का नाम स्व भिखारी ठाकुर के नाम पर होने पर खुशी भी जाहिर की ।




Recent Comments