जहाजपुर:सांसद बहेड़िया पांच पंचायतों मे विकास कार्यों का किया लोकार्पण
आजाद नेब
जहाजपुर 18 जून। लोकसभा सांसद सुभाष चंद्र बहेडिया ने आज जहाजपुर तहसील की निम्न ग्राम पंचायतों में लाखों रुपयों की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोरभ पंचौली ने बताया की ग्राम बेई मे सामुदायिक भवन चारभुजा मंदिर,ग्राम बरोदा मे राजकीय विद्यालय में कक्षा कक्ष का उद्घाटन। नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण। सामुदायिक भवन तलोदा का लोकार्पण। सार्वजनिक विश्रांति गृह तलोदा का लोकार्पण। मंडल योजना द्वारा जीएलआर पानी की टंकी का उद्घाटन।
ग्राम धौड़ मे किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण। शह विलेज नॉलेज सेंटर एवं भू अभिलेख सूचना केंद्र का उद्घाटन। पानी की टंकी (मांडा योजना) का लोकार्पण। सामुदायिक भवन धौड का लोकार्पण।
ग्राम टीकड मे किसान सेवा केंद्र का लोकार्पण। गोतेश्वर महादेव मंदिर सामुदायिक भवन का लोकार्पण। आदि विकास कार्यो का लोकार्पण किया गया।
लोकसभा सांसद सुभाष चंद्र बहेड़िया,पूर्व विधायक व प.स.प्रधान शिवजीराम मीणा, उपप्रधान अंजनी शर्मा ज़िला परिषद सदस्य सरोजना रमेश मीणा आदि के द्वारा उदघाटन किया गया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष लालू राम गुर्जर पूर्व मंदल अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा,बिलेठा सरपंच शैतान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे




Recent Comments