राज्य मंत्री जूनागढ़ के आगे 24 घंटे करेगी पेंटिंग
ब्लड कैंसर और थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों के प्रति जन जागरण के उद्देश्य से करेगी मनन चतुर्वेदी पेंटिंग 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ ( Edited by आज़ाद नेब )
बीकानेर 10 मई। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी(राज्य मंत्री) ब्लड कैंसर और थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों के प्रति सामाजिक जन जागरण अभियान ‘एक कदम बचपन की ओर’  के तहत 24 घंटे बीकानेर के प्रशिद्ध जूनागढ़ किले के आगे मैराथन पेंटिंग करेंगी।
आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान में ब्लड कैंसर और थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों में रक्त की कमी को रक्तदान से पूरा किया जा सकता है और रक्त द्वारा से अनेक लोगों को जीवनदान दिया जा सकता है और आम जन में जागृति आये बस मेरा यही प्रयास है ।
प्रदेश में रक्तदान के प्रति जागृति के उद्देश्य से  13 मई को सायं 5 बजे से 14 मई को सायं 5 बजे तक लगातर 24 घंटे (जूनागढ़ के सामने, सूरसागर के पास) चित्रकारी करते हुए समाज का ध्यान आकृष्ट करेंगी, जिससे ब्लड कैंसर व थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों के साथ निराश्रित एवं परित्यक्त बच्चों के बेहतर पुनर्वास के प्रति आमजन में चेतना जागृत हो सके ।
गौरतलब है इस से पूर्व भी मनन चतुर्वेदी (राज्य मंत्री) ने अजमेर , कोटा कई स्थानो पर इस तरह के अभियान चला कर आम जन को जागरूक किया है और एक नई दिशा की पहल की है , राज्य मंत्री होने के बावजूद आपका इस प्रकार कार्य अद्भुत और पेरणादायीं है ।