मितौली:बारिश ने खोली स्वच्छता अभियान की पोल
हसन आब्दी
Edited by azad nab
मितौली / खीरी 15 जुलाई। मितौली तहसील क्षेत्र में जगह – जगह गन्दगी का अम्बार लगा हुआ हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी ज़िम्मेदार लोग मौन धारण कर बैठे हुए है।
आज हल्की सी बारिश से ही मितौली के *सामुदायिक स्वास्थ केंद्र* के आस – पास की पूरी सड़क नालियो के रुंधे होने की वजह से बारिश के पानी से पूरी तरह डूबी हुई नज़र आई ।
मुख्य बाज़ार मार्ग होने की वजह से इस सड़क पर आवागमन भी आधिक् होता है , जिसके चलते जलभराव को लेकर लोगो को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।क्षेत्रीय लोगों का कहना है की यह पिछले कई महीनो से नालियो की कोई सफाई नही हुई है ।
     इसमें सवाल ये उठता है की जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी स्वछता अभियान को देश भर में फ़ैलाने का दावा कर रहे है , वही ज़िम्मेदार अधिकारियो की चापलूसी करने वाले सफाईकर्मी मोदी जी के *स्वच्छ भारत अभियान* को चूना लगाते नज़र आ रहे है।