राजस्थान यूनिवर्सिटी ने पांच परीक्षाएं की निरस्त
राकेश फौजदार
भरतपुर 21 अप्रैल। राजस्थान यूनिवर्सिटी के पेपर लीक प्रकरण के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अप्रैल महीने में आयोजित पांच परीक्षाएं निरस्त कर दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को हुई बीए पार्ट तृतीय ज्योग्राफी फर्स्ट, 12 अप्रैल को हुई बीए पार्ट थर्ड ज्योग्राफी सेकंस , 13 अप्रैल को हुई एमकॉम प्रीवियस एबीएसटी, 11 अप्रैल को संपन्न हुई एमए फाइनल ज्योग्राफी तथा 17 अप्रैल को हुई एमए फाइनल ज्योग्राफी की परीक्षा निरस्त कर दी गयी है। पेपर लीक मामले में एसओजी ने परीक्षा नियंत्रक बीएल गुप्ता के पीए सुरेन्द्र कुमार शर्मा और सहायक प्रोफेसर एवं चीफ वार्डन राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक 17 लोग गिरफ्तार हो चुके है।




Recent Comments