बेटी की शादी से ठीक पहले एनएसजी कमांडो के घर 15 लाख की चोरी
राकेश फौजदार
भरतपुर 21 अप्रैल। राजस्थान में धौलपुर के राजाखेड़ा थाना इलाके में चोरो ने दिल्ली में पार्लियामेंट पर तैनात एक एनएसजी कमांडो के घर पर धावा बोल कर करीब पंद्रह लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। कमांडो जोर सिंह के बेटे जोगेंद्र सिंह ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में आए और कमरे में रखी अलमारी से 5 लाख 30 हजार रुपए और 24 तोला सोने के आभूषण के साथ 900 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। जोगेंद्र सिंह ने बताया कि बहन की शादी के लिए सोने-चांदी के आभूषण बनवाए थे और नकदी का इंतजाम करके रखा था। घटना के बाद से शादी वाले इस परिवार में मातम छाया हुआ है। बताया गया कि वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है।




Recent Comments