मधेपुरा:मुरलीगंज बहियार के गेहूँ खेत में मिली अधेड़ व्यक्ति की लाश

रविकांत कुमार”दैनिक खोज खबर” मधेपुरा, बिहार:-मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पकिलपार गांव के सटे सहुरिया थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया के बहियार गेँहू खेत में शुक्रवार की सुबह एक लगभग 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। स्थानीय ग्रामीण के सुबह खेत की तरफ निकलने के कर्म में लाश को देखा गया। लाश की खबर एक कान दो कान करते जंगल में लगी आग की तरह पुरे गांव में फ़ैल गयी। घटना की जानकारी पा कर मुरलीगंज पुलिस मोके पर पहुँच कर छानबीन में जुट गई।

लगाई गयी हत्या का आरोप:-लाश की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के खुर्दा निवासी बीसो यादव के 40 वर्षीय बड़े पुत्र विनोद यादव के रूप में की गयी है। मृत विनोद यादव के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई प्रमोद यादव ने मुरलीगंज थाना में लिखित आवेदन दे कर अपने भाई विनोद यादव के हत्यारे को पकड़ कर न्याय की मांग की है। प्रमोद यादव के द्वारा दी गयी लिखित आवेदन अनुसार दुरो देवी उर्फ़ दूरियां देवी पति मिथिलेश यादव ने 23 मार्च गुरुवार को फोन करके पकिलपार बुलाया और पहले से तैयार दुरो देवी का भाई संजय यादव पिता शनिश्चर यादव ग्राम बेषाढ़, पोस्ट यदुआपट्टी थाना कुमारखंड निवासी ने फरसा (घरेलु हथियार) से वार कर सर फोर कर दिया और फिर दुरो देवी, उनके पिता शनिश्चर यादव ,भाई संजय यादव, देवर बिजलेश यादव पिता अरुणदेव यादव पकिलपार वार्ड नम्बर एक निवासी को अभियुक्त बनाते हुवे लिखा है इनसबों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या की है।

पूरा मामला काफी रहस्यमय है: मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पकिलपार वार्ड नंबर 1 निवासी मिथिलेश यादव पिता अरूण देव यादव की पत्नी का अवैध संबंध खुर्दा निवासी विशो यादव के बड़े पुत्र विनोद यादव के साथ पिछले कई वर्षों से था।

दुरो देवी मृतक विनोद यादव के साथ पिछले तिन चार वर्षो से फरार था। और अचानक विनोद की हत्या और हत्या के मुख्य आरोपी दुरो देवी का पकिलपार आना और फोन कर विनोद यादव को पकिलपार बुला कर अपने भाई संजय यादव, पिता शनिश्चर यादव और देवर बिजलेश यादव के साथ मिलकर विनोद की हत्या कर लाश को बहियार में फेकना। घटना काफी रहस्यमय बना हुआ है।

ताज्जुव की बात तो यह लगती है कि जब दुरो देवी अपने पति को छोड़ चार वर्ष पूर्व से ही विनोद के साथ रह रही थी तो फिर उसने मिथिलेश के साथ विनोद की हत्या की योजना कब, कैसे और क्यों बनायीं। खेर होने को तो कुछ भी हो सकता है , जो औरत अपने बच्चों और पति का नहीं हो सका तो और किसका हो सकता है।

दूसरी बात की आरोपी दुरो देवी के पति मिथिलेश कई महीनो से घर पर नही है:-मिली जानकारी अनुसार मिथिलेश रोजगारी के सिलसिले में पिछले तिन चार महीनो से पंजाब गए हुवे है।

इस संबंध में पकिलपार ग्रामवासी दबी जुबान  तरह-तरह की बातें बताते हैं। मृतक विनोद के चाचा देव नारायण यादव ने बताया कि शुक्रवार को हमें फोन पर सूचना मिली थी पकिलपार गांव में विनोद की हत्या कर दी गई है । तब हम मुरलीगंज थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष को साथ लेकर पकिलपार गांव पहुंचे ।

उन्होंने ने बताया कि  मेरे भतीजे  विनोद का दुरो देवी के साथ अवैध संबंध था। जबकि  विनोद विवाहित और बाल बच्चेदार था। इधर दुरो देवी और मिथिलेश के भी तिन बच्चे है।

फ़िलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मामले की तहकीकात के बाद ही घटना का उद्भेदन हो पायेगा कि विनोद की हत्या किसने, कहाँ , कब , कैसे और क्यों हुई।