पश्चिम चंपारण लौरिया से राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट 
 लूटपाट कर रहे 6लोगो को ग्रामीणों ने लाठी डंडो से पिट- पिटकर घर मे किया कैद बतादेंकि साठी थाना के सिरिसियाा गाँव में कुछ दिन पहले आग से जलकर एक महिला की मरने की घटना के बाद आज अहले सुबह लड़की पक्ष के 6 लोंगो ने    लड़के पक्ष के घर का ताला तोड़ शादी में दिए गए  समान को ट्रेक्टर पर लाद ले जा रहे लोंगो को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिट – पिटकर उसी घर मे बन्द कर दिया  है , जिस घर में लड़की की शादी हुई थी ।
        मौके पर पुलिस कर रही कैंप ! लड़की  के जलकर मरने पर लड़की  पक्ष के लोगों ने दर्ज करायी  थी प्राथमिकी  । न्यायालय में मामला, लडका पक्ष के सभी लोग पहले से ही  हवालात मे  बंद हैं । हवालात में रहने  के कारण घर बंद पड़ा  था  ।जिसका फायदा उठा लड़की  पक्ष के लोग ताला तोड़  सभी समान को ले जाने के क्रम में 6 लोगो को पिटकर गाँव के लोगों ने बंद किया है । 4 बाईक  के छतिग्रस्त होने की भी सूचना है ।