सारण :विश्व एड्स दिवस के मौके पर एचआर काॅलेज परिसर में ‘एड्स की जानकारी और बचाव’ विषय पर  संगोष्ठी का हुआ आयोजन

अमनौर /सारण   
विश्व एड्स दिवस के मौके पर स्थानीय होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. शुक्रवार को  उक्त महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा इकाई द्वारा आयोजित ‘एड्स की जानकारी और बचाव’  विषय पर आयोजित संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज एड्स की जानकारी व बचाव से अनभिज्ञ हजारों लोग असमय मौत के आगोश में चले जा रहे हैं.

इसलिए एड्स जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव तथा सुरक्षा के लिए लोगों के बीच इसको लेकर  जागरूक फैलाने की जरूरत है. उक्त मौके पर सहायक प्रोफेसर डाॅ. समीर कुमार, प्रो. कपिलदेव नारायण सिंह, प्रो. डॉ पप्पू कुमार, प्रो. परवेज अहमद  आदि लोगों ने एड्स की जानकारी और बचाव विषय पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया.