योगापट्टी:-दो समुदाय के विवाद का हुआ निपटारा

योगापट्टी:-दो समुदाय के विवाद का हुआ निपटारा  

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी परखंड के पिपरा नौरंगिया पंचायत के गोबरहिया गांव मे दुर्गा मंदिर के सामने भूमि पर चल रहे दो समुदाय के विवाद को स्थायी रूप से समाधान को लेकर बुधवार की शाम जिला के पदाधिकारियो और स्थानीय ग्रामीणो की एक बैठक के बाद वर्षो से चल रहे विवाद समाप्त हो गया।

विवाद को स्थायी रूप से समाधान के लिए दोनो समुदाय के दर्जनो लोगो की बैठक हुई। जिसमे शान्ति पूर्ण ढंग से दोनो समुदाय के लोग अपनी अपनी बात पदाधिकारियो के सामने रखा।

बैठक मे स्थानीय निवासी अब्दुल्लाह अंसारी ने कहा कि पहले हम सभी लोग इन्सान है उसके बाद ही हमारी कोई जाति या विरादरी है। ऐसे मे हम लोग एक-दूसरे के धर्म के प्रति नाराजगी जताकर अपनी मानवता को शर्मसार कर रहे है।

उन्होंने कहा कि हमे आपस मे जातिवाद और धर्मवाद को छोड़कर मानवतावाद पर चलना होगा। लेकर आपस मे विवाद कर रहे है  वही बैठक मे मौजूद सरपंच नरेंद्र महतो ने कहा कि धर्म के नाम पर हम लोग एक दूसरे से विवाद कर रहे है जबकि हम जिनके अनुयायी है वे सभी धर्म के मालिक है।

उन्होंने कहा कि ” ईश्वर अल्लाह तेरा नाम सबको सुमति दे भगवान् ” इस पंक्ति को बोलकर  दोनो समुदाय के लोगो को पंक्ति के अनुरूप कार्य करने की बात कही। दोनो पक्षो के दर्जनो लोगो द्वारा विवाद को सुलझाने की पहल की गई।

बैठक मे एसडीओ सुनील कुमार एसएसपी अभियान राजेश कुमार  डीएसपी संजय कुमार झा और इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बैठक मे दोनो पक्षो के शान्ति से वार्ता के बाद दोनो पक्षो के पाच पाच लोगो को विवाद को स्थायी रूप से सुलझाने के लिए कहा गया।

बैठक मे निर्णय लिया गया कि गांव के दुर्गा मंदिर के सामने सड़क किनारे तथा समसुद्दीन मिया के घर से दक्षिण ओर विवादित त्रिकोणीय भूमि की पैमाईस कराकर उस पर बिहार सरकार का आधिपत्य रहेगा। लेकिन पूजा के दौरान उक्त भूमि पर अस्थायी पंडाल एक पक्ष बना कर पूजा-अर्चना कर सकेंगे। पूजा के लिए बनाए जाने वाले हवन कुण्ड उक्त विवादित स्थल पर नही बनेगा।

बैठक मे लिए गए निर्णय को दोनो समुदाय के लोगो ने स्वीकार किया और अपना अपना हस्ताक्षर निर्णय पत्र पर बना कर वर्षो से चल रहे विवाद को समाप्त कर दिया। इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार हंसदा ने बताया कि दोनो समुदाय के लोगो के सहयोग और जिला से पहुंचे आला अधिकारियो के समझ बूझ के साथ ही वर्षो से चल रहे विवाद का अंत हो गया।

बैठक मे शंभू प्रसाद  काली प्रसाद, काशी महतो, जहांगीर आलम सराफत अंसारी महमद कलामुद्दीन पूर्व बीडीसी अब्दुल मनान अंसारी, वार्ड सदस्य अरविंद ठाकुर राजेंद्र प्रसाद, विरेंद्र प्रसाद, पप्पू कुमार, राहुल कुमार, आदि लोग उपस्थित थे।