होली मिलन समारोह का भी हुआ आयोजन

सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती

होली पर्व को लेकर शनिवार को बख्तियारपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांतिपूर्ण होली पर्व मनाने को लेकर प्रबुद्ध लोगों से राय विचार किया गया। शांति समिति की बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।

थानाध्यक्ष उमा शंकर कामत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के अस मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर शांति एवं सौहाद्र का प्रतीक रहा है। छीट-पुट घटनाओं को छोड़ कर प्रायः हर पर्व यहां शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाता रहा है। वक्ताओं ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागु होने के बाद यह पहली होली है, इसलिये असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की जरूरत है।

सभी को नशा मुक्त होली मनाना है।थानाध्यक्ष ने कहा कि उमंग, उल्लास का उत्सव के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा चुका है।उन्होंने कहा कि डीजे वाले कम आवाज मे डीजे बजाये इसका ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान मनचलो पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी।

साथ ही सभी जगह सादे लिबास में पुलिस बल तैनात रहेंगे। अंत में शांति समिति के सदस्यों द्वारा इस बात की सहमति प्रदान की गई कि पूर्व के वर्षों की भांति इस बार भी होली का पर्व शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा। सभी लोग इसमें अपना सहयोग प्रदान करेंगे.वहीं इस मौके पर एसआई अनिल कुमार, एएसआई दिनेश राय, एएसआई भैरव उराव, जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, सुशिल जायसवाल, जनार्दन भगत, मनोरंजन सिंह, डॉ वकील, रघुनंदन सिंह, अरविन्द गुप्ता, मो अकबर आलम, शिव चन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद थे।