अमनौर।बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2021 अनतर्गत आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में कन्या मध्य विधालय के अष्टम वर्ग के छात्र को प्रथम स्थान मिलने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय की अध्यक्षता में विधालय परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने कन्या मध्य विधालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के शिक्षको द्वारा छात्र छात्राओं के प्रति सच्ची निष्ठा व इमानदारी से की गई मेहनत का नतीजा है कि इस विधालय के बच्चों में प्रतिभा झलकता है. पिछले कई वर्षों से इस विधालय के बच्चों ने प्रखंड स्तर से लेकर जिलास्तर तक अपनी प्रतिभा को निखारते हुए विधालय का नाम रौशन करते आ रहे हैं. मालूम हो कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2021 अनतर्गत आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में कन्या मध्य विधालय के अष्टम वर्ग के छात्र सागर कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं भिखारी ठाकुर जयंती समारोह के मौके पर भिखारी ठाकुर की जीवनी पर आधारित लेख प्रतियोगिता में वर्ग आठ के छात्र मो. इमरान आलम को संत्वाना पुरस्कार मिला था. इस मौके पर सागर कुमार के साथ साथ मो. इमरान आलम, अंजली कुमारी, अफजल आलम सहित एक दर्जन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से विधालय के प्रधानाध्यापक राजन सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक कामेश्वर सिंह, शिक्षक आनंतदेव हरिवंशी,समाजसेवी व पत्रकार कुलदीप महासेठ, शिक्षक मनोरंजन कुमार सिंह, तोशीफ आलम, शाबाना परवीन, माला कुमारी, सनोज कुमार , नीरज शर्मा, प्रदीप कुमार आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किया.
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Recent Comments