समस्तीपुर:पीएचसी में चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण


##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
विभूतिपुर स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में ग्रामीण चिकित्सक को दिया गया प्रशिक्षण।यह प्रशिक्षण एन.आई.ओ.एस पटना के सौजन्य से दिया जा रहा है।इसके तहत पूरे बिहार में 21जून 2018 से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम होने से ग्रामीणों चिकित्सको ने खुशी जाहिर की। वहीं दूसरी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण लेने के बाद वे सुदूर इलाकों के लोगों के बीच स्वास्थ्य एवं शारारिक समस्याओं का समाधान करने के उपायों की जानकारी देना इनका मुख्य कार्य होगा।अब आपात स्थिति में संभव होने पर प्राथमिक उपचार कर उसे अस्पताल भेजने की जिम्मेदारी भी दी जा सकती हैं।मौके पर डॉ अरविंद कुमार,डॉ अभय शंकर ठाकुर,बीसीएम हेरामन चौधरी,विनोद कुमार के अलावे अन्य ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे।