शौचालय की टंकी में जा गिरी गाय
मांझी(सारण): जदयू नेता की गाय शौचालय की टंकी में जा गिरी। गाय को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी बुलाना पड़ा तब जाकर गाय को निकाला जा सका। घटना मांझी दक्षिण टोला गांव की है। हुआ यूं कि शुक्रवार की देर शाम जदयू नेता पिंटू ओझा की गाय अचानक रस्सी तोड़कर भाग निकली इसी दौरान वह पुराने शौचालय की टँकी पर चढ़ गई टँकी का ढक्कन गाय का भार सह न सका और ढक्कन समेत गाय शौच से भरे टंकी में डूबने लगी तभी लोगों ने रस्सी के सहारे उसे डूबने से बचा लिया। बाद में थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय ने जेसीबी बुलाकर टंकी को खुदवाकर गाय को सकुशल बाहर निकलवाया। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा रही।




Recent Comments