योगापट्टी:- वीडिओ ने किया निरक्षण
दैनिक खोज खबर तबरेज़ अज़ीज़ योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट :- प्रखंड के बलुआ भवानीपुर, बरवाओझाऔर बहुअरवा पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना वृध्दा पेंशन के लाभार्थीयो के सुची का सत्यापन बीडीओ रामानुज कौशिक ने सोमवार को किया । जिसमे उन्होंने बताया कि तीनों पंचायत मे आवास योजना वृध्दा पेंशन के लाभार्थीयो की सुची की जांच के बाद सत्यापन किये जाने की बात बतायी। जांच के क्रम मे आवास योजना वृध्दा पेंशन लाभार्थीयो के पहले हुए जांच की हर बिन्दुओ पर मिलान व पडोसी घरो के लोगो से पूछ ताछ के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है । उन्होने बताया की सुची मे दोहरीकरण और पूर्व मे लिए गये आवास योजना का लाभ लिए लोगो पर भी मिलान किया जा रहा है । उन्होने संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधियो ग्रामीणो और आवास सहायको से अपील किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के वृध्दा पेंशन लाभार्थीयो की सुची के सत्यापन मे सही लाभूको को योजना का लाभ दिलवाने मे सरकार की लक्ष्यित योजनाओ को पुरा कराये । जन जन तक पहुंचे प्रखंड अस्तित्व सूची बनाई गई। इस मौके पर आवास प्रवेक्षक स्थानीय मुखिया पंचायत समिति सदस्य और पंचायत सचिव, विकासमित्रऔर पंचायत आवास सहायक उपस्थित रहे ।




Recent Comments