यूनिवर्सिटी टाॅपर देवेंद्र को राज्यपाल ने गोल्डमेडल से नवाजा
 
फिरोज खान
Edited by azad nab
बारां 20 जुलाई। राजस्थान यूनिवर्सिटी में केमिकल इंजिनियरिंग में बीटेक में प्रदेष में अव्वल रहे बारां जिले के समरानिया हाल पंचवटी काॅलोनी बारां निवासी देवेंद्र कुमार मेहता को बुधवार को कोटा में हुए आरटीयू के सातवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह, अतिथि अखिल भारतीय तकनीकि षिक्षा परिशद नई दिल्ली के अध्यक्ष अनिल डी. सहस्त्र बुद्धे  विषिश्ट अतिथि उच्च तकनीकि एवं संस्कृत षिक्षा, विज्ञान एवं  प्रोद्यौगिकी विभाग मंत्री किरण माहेष्वरी ने गोल्ड मेडल व उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। यूआईटी आॅडिटोरियम श्रीनाथपुरम कोटा में आयोजित हुए समारोह में छात्र देवेंद्र के पिता कन्हैयालाल किराड़ व माता कुसुम किराड़ भी मौजूद रही। संभवत जिले में पहली बार  बारां के किसी छात्र ने केमिकल इंजिनियरिंग मंे यूनिवर्सिटी टाॅप  की है। देवेंद्र की इस उपलब्धि पर देवेंद्र के भाई अविनाष कुमार मेहता, भाभी संध्या मेहता, बहन प्रतिभा मेहता, ताऊ जानकीलाल मेहता समेत परिजनों, मित्रों एवं ग्राम वासियों ने हर्श व्यक्त किया है। देवेंद्र ने उदयपुर स्थित सनराईज गु्रप आॅफ इंस्टीट्यूषन में अध्ययन किया है।