सारण/तरैया

प्रखंड में चल रहे टीकाकरण में 16 जून को मेगा कैम्प में छह केंद्रों पर आयोजित टीकाकरण में 45+में 102 लोगों ने व 18+ में 640 लोगों ने सहित कुल 742 लोगों ने कोविड -19 का टिका लिया।वही रेफरल अस्पताल तरैया में कोविड-19 की जांच 166 लोगो का किया गया।जिसमें सभी का जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया।स्वास्थ्य प्रबन्धक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि प्रखंड में संचालित टीकाकरण में छह केंद्रों पर 45+व 18+ में कुल 742 लोगों को कोविड-19 का टीका दिया गया।वही 166 लोगो का कोरोना जांच किया गया।जिसमें सभी का जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया।बारह लोगो का सैम्पल आरटीपीसीआर जांच के लिए पटना भेजा गया।रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने लोगो से चयनित स्थल पर टिका लेने का आग्रह करते हुए कहा कि टिका बिल्कुल सुरक्षित है।