एकमा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
संवाददाता, एकमा
एकमा पूर्वी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक परसागढ़ बाजार के पुरानी मठिया परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष रवि प्रकाश गिरी ने की।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 30 जुलाई को होनेवाले प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक बूथ पर सुनने को ले चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा 26 जुलाई को जिला रक्तदान शिविर में शामिल होने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री भोला जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से चैतेन्द्रनाथ सिंह, वीरेंद्र पांडेय, विजयशंकर पप्पू, राजकुमार जी, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण कुमार, दीपक, रविशंकर जी, चंद्रशेखर सिंह, बलवन्त जी, बनमाली ओझा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।