⏭अज्ञात चोर ने किसान के एक जोैड़ा बैल की चोरी
⏭पतरघट(सहरसा)से ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-मवेशी चोर गिरोह की चहलकदमी व दुस्साहस लगातार बढ़ती जा रही है। दुस्साहस इतना बढ़ चुका है कि अब यह लोग गोली चलाने में भी नहीं हिचक रहे हैं।
ताजा मामला शनिवार की रात मवेशी चोरी करते समय टोके जाने पर चोरों ने फायरिग कर पशुपालक को गोली मार दी। घायल पशुपालक को ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पतरघट ओपी क्षेत्र के पामा पंचायत अंतर्गत सिरहा बस्ती में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने किसान छेदी महतो के एक जोड़ा बैल को खोल कर लेकर चले गये। पशुपालक ने जब करीब 11 बजे रात में दरवाजे पर बैल नहीं देखा तो अपने लड़के व ग्रामीणों के सहयोग से खोजने निकले. इसी दौरान गांव से पूरब बहियार में देखा कि तीन अज्ञात हथियार बंद अपराधी दोनों बैल लेकर जा रहे थे. उन लोगों के द्वारा हल्ला किये जाने पर अपराधियों ने तीन राउंड गोली चलायी। इसमें एक गोली पशुपालक के 25 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र मेहता के पांव में लगी. गोली लगते ही वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया. उसके बाद वहां भगदड़ मच गयी। भागने के दौरान अपराधी का दो जोड़ा चप्पल छूट गया. फिर भी चोर ने मकई के खेत में अंधेरे का लाभ उठाकर वह भागने में सफल रहे। परिजनों द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची पतरघट पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया।
परिजनों ने जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा के निजी नर्सिंग होम में भरती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है. इस बाबत ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि जख्मी युवक के फर्द बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मवेशी चोर गिरोह द्वारा करीब दो माह से स्थानीय ब्रह्मदेव मेहता, देवनारायण मेहता, महादेव मेहता, स्वरूप सादा सहित दर्जनों से ज्यादा पशुपालकों की बड़ी संख्या में मवेशी की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।





Recent Comments